Home Latest दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर झरना नाले की खाई में गिरी बस, 29 की मौत

आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही ऱोडवेज की बस आगरा में एक्सप्रेस वे पर झरना नाले की खाई में गिरने से 29 यात्रियों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं| बस में तकरीबन 50 लोग सवार थे| घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| यूपी सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है| उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक बस का नंबर UP33 AT 5877 है, बस इटावा से दिल्ली जा रही थी|

आगरा हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए बस हादसे से आहत हूं| उन परिवारों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है| मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग तेजी से ठीक हों| राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं|

घटना पर दुख प्रकट करते हुए राजनाथ ने ट्वीट किया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु के दुखद समाचार से मैं व्यथित हूं| दुर्घटना के संबंध में आदित्यनाथ से मैंने बात की है| उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं (परिवहन) मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दुर्घटना स्थल पर भेजा है|

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन आयुक्त, मंडल आयुक्त और आगरा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाली एक समिति को 24 घंटे के भीतर घटना की जांच करने का आदेश दिया है|

You may also like

Leave a Comment