Home Latest लड़कियों की ज्यादा आजादी के चलते बढ़ रही हैं अपहरण की घटनाएं- मध्य प्रदेश के डीजीपी

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के डीजीपी वीके सिंह ने देश भर में बढ़ रहीं अपहरण की घटनाओं पर अजीब बयान दया है| महिला संबंधी अपराधों पर जागरुकता अभियान चलाने को लेकर ग्वालियर पहुंचे वीके सिंह कहा कि इन घटनाओं के पीछे लड़कियों की आजादी है| उनका मानना है कि इस तरह की घटनाओं के लिए खुद लड़कियां ही जिम्मेदार हैं क्योंकि अब वह पहले से ज्यादा स्वतंत्र हैं| डीजीपी साहब का कहना है कि अक्सर लड़कियां प्यार में पड़कर चली जाती हैं और उनके घरवाले अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने आ जाते हैं|

अपने बयान में डीजीपी वीके सिंह ने कहा कि एक नया ट्रेंड IPC 369 के रूप में दिखा है| लड़कियां ज्यादा ही स्वतंत्र हो रही हैं, आज के समाज में लड़कियों की बढ़ती स्वतंत्रता एक तथ्य है| ऐसे केस काफी बढ़े हैं, जिसमें वो घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट होती है अपहरण की| ऐसे में सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है| वीके सिंह के इस बयान के बाद हर कोई उनके इस बयान की आलोचना कर रहा है और अपनी सोच में सुधार करने को कह रहा है|

You may also like

Leave a Comment