लखनऊ: वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के 10 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को सांसद डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी की लखनऊ की अदालत में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट ने जोशी को हिरासत में ले लिया है। सजा के प्रश्न पर सुनवाई जारी है।
रीता बहुगुणा जोशी पर प्रचार समाप्त हो जाने के बाद तक प्रचार करने का आरोप लगा था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट के वारंट पर शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सांसद जोशी हाजिर हुईं। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया।
आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ 20 अक्टूबर को गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था।