नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच काफी समय से चले आ रहे मतभेद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा है| बता दें बीते शनिवार को कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा मोहिंद्रा ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी सिद्धू से अपील की थी, कि वह ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार संभाल लें, लेकिन CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज सिद्धू ने पद संभालने के बजाय इस्तीफा देना सही समझा और राहुल गांधी से मिलकर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया|
सिद्धू ने ट्विटर अपने इस्तीफे को सार्वजनिक करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने 10 जुलाई को ही अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसका खुलासा आज किया है| बता दें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच मनमुटाव चला आ रहा था, लोकसभा चुनाव में भी CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीट न मिलने का ठीकरा नवजोत सिंह सिद्धू पर ही फोड़ दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच तल्खी और भी ज्यादा बढ़ गई थी|
My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019. pic.twitter.com/WS3yYwmnPl
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) 14 July 2019
वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कैबिनेट सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू से मतभेद के बीच शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल से मिले थे| पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी थी कि सिद्धू इस माह की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी एवं अहमद पटेल से भी मिले थे| पटेल को अमरिंदर और सिद्धू के बीच मतभेद दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, ऐसे में सिद्धू का इस्तीफा पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह का सीधा उदाहरण है|