Home इलाहाबाद Watch Video: छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को समर्थन देने इविवि पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन

Watch Video: छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को समर्थन देने इविवि पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन

by

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन को समर्थन देने के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन छात्रसंघ भवन पहुंचे| जहाँ एनएसयूआई यूपी ईस्ट के सभी प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे के नेतृत्व में इलाहाबाद जंक्शन पर उनका स्वागत किया गया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे नीरज कुंदन ने सरकार को आड़े हाथ लिया| उन्होंने कहा कि सरकार की अनैतिकता सीमा से ऊपर उठ चुकी है| इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की आवाज को दबा रही है, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है|

उन्होंने कहा कि जो कोई भी छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाता है उसे निलंबित कर दिया जाता है| उन्होंने मांग की जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की बहाली की जाये| अगर ऐसा नहीं होता है तो हम सड़क पर उतरने के लिए विवश हो जायेंगे| इसके अलावा छात्र और हम लाठियां खाने के लिए भी तैयार है|

यह भी पढ़े- इलाहाबाद: रहस्यमयी व धूमधाम के साथ हुई कुत्ते और कुतिया की शादी

You may also like

Leave a Comment