Home Latest भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की हत्या की साजिश किए जाने वाला ऑडियो वायरल

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की हत्या की साजिश किए जाने वाला ऑडियो वायरल

by admin

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में बिथरी से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की हत्या की साजिश किए जाने का एक ऑडियो वायरल हुआ है| इस आडियो में दो व्यक्ति की फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल का कत्ल करने का एलान करने की बात बता रहा है| वायरल ऑडियो पुलिस के भी पास पहुंचा है जिसके बाद छानबीन शुरू कर दी गई है|

फोन पर बातचीत में कुछ लोगों के एक बार की बिल्डिंग खुलवाकर शराब पीने का जिक्र किया जा रहा है| इसी बातचीत के बीच बताया जा रहा है कि गौरव ने एलान किया है कि वह विधायक पप्पू भरतौल का कत्ल कर देगा क्योंकि उसे आगे चलकर बिथरी से चुनाव लड़कर विधायक बनना है| बातचीत में दूसरी ओर से प्रतिवाद किया गया कि सत्ता पक्ष के इतने ताकतवर विधायक का कत्ल करना क्या इतना आसान है| पूरा ऑडियो 5 मिनट 19 सेकेंड का है| इसमें कभी विधायक के खास रहे गौरव सिंह अरमान का नाम लिया गया है| गौरव को पुलिस ने उमरिया-खजुरिया कांवड़ विवाद में बीते रविवार को ही जेल भेजा था| यह ऑडियो भी उसी दिन की बातचीत का है|

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने सीओ एलआईयू को जांच के आदेश देकर विधायक से संपर्क बनाए रखने के आदेश दिए है| इस ऑडियो के बाद विधायक ने एडीजी और डीआईजी से मिलकर सुरक्षा की बात कही है| इस प्रकरण पर एसएसपी ने विधायक की हर संभव सुरक्षा का भरोसा दिया है|

You may also like

Leave a Comment