प्रयागराज: धूमनगंज थाना क्षेत्र मेंं बुधवार की भोर में बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में 25 हजार का इनामिया बदमाश के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल होकर गिर गया। उसे गिरफ्तार करके पुलिस ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
धूमनगंज क्षेत्र मेंं स्वाट प्रभारी वृंदावन राय व धूमनगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार की संयुक्त टीम बुधवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे शातिर बदमाश चिल्ला के रहने वाले सनी पासी को घेर लिया। अचानक अपने आपको घिरा देख सनी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग मेंं एक गोली उसके पैर मेंं लग गई जिससे वह लहूलुहान हो गिर गया। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर उसके पास एक 315 बोर का तमंचा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया। सनी पासी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सनी के खिलाफ प्रयागराज जनपद के सोरांव, मुठ्ठीगंज तथा प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज सहित कई थानों मेंं आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे पुलिस तलाश कर रही थी।