Home Latest सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, कहा- झुकेंगे नहीं

सोनभद्र: सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका दिया गया| बता दें कि सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं|

सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर नारायणपुर में धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बस पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं| मैं तो यहां तक कहा कि मेरे साथ सिर्फ 4 लोग होंगे| फिर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है| उन्हें हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है| हम यहां शांति से बैठे रहेंगे|

बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया| हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया| इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार हैं| लेकिन झुकेंगे नहीं|

सोनभद्र गोलीकांड के पीड़ितों पर यूपी में छिड़ी सियासी जंग छिड़ी गई है| सोनभद्र जा रही प्रियंका गांधी को नारायणपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया इसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बहुत खराब है| इस बीच, सोनभद्र के घटना वाले इलाके में उत्तर प्रदेश प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है|

You may also like

Leave a Comment