Home Latest इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भंग पर प्रियंका गांधी वाड्रा- छात्रों के आवाज से इतना डरती क्यों है योगी सरकार

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ को भंग किए जाने के मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है| प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर एनएसयूआई से छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके ब्लैक लिस्टेड कर दिया है| बीजेपी सरकार तो खुद चुनकर आई है, मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतना डरती क्यों है? यह तानाशाही नहीं तो क्या है?’

कुछ दिन पहले भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला किया था और बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर की ओर से कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद एक व्यक्ति के आत्महत्या किए जाने पर दुख जताया था| नीरज कुमार ने 9 जुलाई को बिजनौर में कलेक्ट्रेट कैंप कार्यालय में अपनी जान दे दी|

You may also like

Leave a Comment