प्रयागराज: मानसून ने राज्य की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज और इसके आस-पास के इलाकों में झमाझम बरसाना शुरू कर दिया है| तेज बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दी है| पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 42 मिलीमीटर बारिश हुई है| हालांकि, मानसून आने के बाद भी दोनों स्थानों पर हुई बारिश सामान्य से कम है| बीती रात को हुई बारिश से लखनऊ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है|
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है| मानसून के प्रभाव की वजह से बारिश का यह क्रम 9 जुलाई तक जारी रहेगा|