Home इलाहाबाद इलाहाबाद: आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

प्रयागराज: झूंसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने चाकू की नोक पर आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला के दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे खोजा जा रहा है।

आश्रम में तकरीबन डेढ़ दशक से मध्य प्रदेश की एक बुजुर्ग महिला (75) रह रही हैं। मुख्य आश्रम के ठीक सामने स्थित दूसरी बिल्डिंग के महिला कक्ष में बृहस्पतिवार की रात वह सोई थीं। तकरीबन डेढ़ बजे एक दरिंदा वहां पहुंचा तथा चाकू की नोक पर वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे के भागते ही वृद्धा दौड़ती हुई आश्रम की छत पर सोए दो वेदपाठियों के पास पहुंचीं और उन्हें पूरी बात बताई। उनमें से एक वेदपाठी ने दरिंदे को दौड़ाया भी, लेकिन तब तक वह फरार हो गया। शुक्रवार को उन्होंने जब घटना को बताया तो हड़कंप मच गया।

शाम तकरीबन पांच बजे पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई तो इंसपेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा तफ्तीश की। बाद में 108 एंबुलेंस से वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से आश्रम में हड़कंप मचा हुआ था।

इंसपेक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी संभावना है कि आरोपी आश्रम के बारे में अच्छी तरह जानता हो। हुलिये के आधार पर खोजबीन की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment