लखनऊ: पुलिस के मुताबिक, उन्नाव रेप पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाला ट्रक समाजवादी पार्टी नेता नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है| हादसे के बाद फतेहपुर के जेल रोड पर देवेंद्र पाल के मकान में ताला बंद है| बताया जा रहा है कि देवेंद्र पाल ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तोर गांव के रहने वाले हैं. उनकी तलाश शुरू हो गई है|
ट्रक चालक फ़तेहपुर जनपद का रहने वाला है| ललौली के रहने वाले देवेंद्र किशोर पाल के कई ट्रक हैं| बताया जाता है कि वे लंबे समय से ट्रक के धंधे में हैं| ललौली में इनका एक ढाबा भी था, जिसे बंद कर दिया है| ट्रकों में SLB लिखा हुआ है|
आरोपी चालक अमित पाल करीब दो साल से देवेंद्र किशोर पाल का ट्रक चलाता रहा है| देवेंद्र किशोर की भाभी बहुआ ब्लॉक की प्रमुख रह चुकी हैं| साथ ही देवेंद्र की पत्नी ललौली से प्रधान रह चुकी है| बताया जाता है कि इनका पूरा परिवार समाजवादी पार्टी की राजनीति करते हैं|
Representational Picture