Home Latest ग्रामीणों ने शेरनी को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, 43 लोगों पर केस दर्ज

ग्रामीणों ने शेरनी को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, 43 लोगों पर केस दर्ज

by

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ग्रामीणों ने एक शेरनी को बुरी तरह से लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला| दरअसल, पीलीभीत टाईगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के पास मटेना कॉलोनी में शेरनी ने 9 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था| इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसपर हमला कर दिया| शेरनी की इस तरह हुई हत्या से टाइगर रिजर्व प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है|

शेरनी की इस तरह हुई हत्या से टाइगर रिजर्व प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है| वीडियो में कुछ वर्दी धारी भी दिख रहे हैं| वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग ने कोतवाली पूरनपुर में 43 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराया है| इसमें 31 नामजद 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमे हैं| जानकारी के मुताबिक, कई ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया गया है| इस मामले पर डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं|

You may also like

Leave a Comment