मिर्जापुर: सोनभद्र नरसंहार पर पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने मिर्जापुर में रोक लिया, जिसके बाद उनकी बीती रात पुलिस हिरासत में कटी| देर रात तक अफसरों का मिर्जापुर गेस्ट हाउस में आना-जाना लगा रहा| प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया कि वो नरसंहार पीड़ितों से मिले बगैर वापस नहीं लौटेंगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक उन्हें सोनभद्र नहीं जाने दिया जाएगा तब तक वो पीछे नहीं हटेंगी|
प्रियंका गांधी ने प्रशासन से कहा कि अगर सोनभद्र में धारा 144 लागू है तो वो पीड़ित परिवारों से मिर्जापुर या वाराणसी में भी मिल सकती हैं. जिसके बाद सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजन प्रियंका गांधी से मिलने चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे लेकिन प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका गांधी से मिलने की इजाजत दी|