लखनऊ: भारत ने 19 जनवरी से 7 फरवरी के बीच साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए सोमवार को अंडर-19 विश्व कप 2020 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की| युवा भारतीय टीम का कमान उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज प्रियम गर्ग को सौपा गया है| ध्रुव चंद जुरेल टीम के उप-कप्तान होंगे| वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे| कुमार कुशाग्र को भी टीम में विकेटकीपर के रूप में नामित किया गया है|
भारत को ग्रुप ए में जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है| टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी और उन्हें चार के ग्रुप में बांटा गया है| मुंबई के यशस्वी जायसवाल के साथ दिव्यांशु सक्सेना, उत्तराखंड के शशि रावत और हैदराबाद के तिलक वर्मा भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं| विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में थे| यशस्वी ने अक्टूबर में मुंबई के लिए 12 छक्कों और 17 चौकों की मदद से 154 गेंदों में 203 रन बनाए| इसकी मदद से वो लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए|
विश्व कप के लिए अंडर-19 टीम इस प्रकार है-
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल|