Home Latest महिला ने विमान के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म

महिला ने विमान के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म

by admin

लखनऊ: इंडिगो विमान से लखनऊ आ रही एक महिला ने विमान के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया| विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में कराई गई।

यूपी के बलरामपुर के तुलसीपुर के रहने वाले कमरुद्दीन शाह अपनी पत्नी के साथ उमरा करने मक्का मदीना गए थे। वह इंडिगो विमान से शनिवार को लखनऊ आ रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी को फ्लाइट में लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके बाद पत्नी तुरंत टॉयलेट में चली गई। इसकी सूचना फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी गई। पायलट ने लखनऊ एटीसी को इसकी जानकारी दी। खबर सुनकर क्रू मैम्‍बर के हाथ पैर फूल गए।

जिसके बाद विमान की लैंडिंग हिट की गई। मेडिक्स अस्पताल के डॉक्टर उमाकांत, डॉक्टर समायरा अली और अभिनव विमान के भी अंदर आए। उन्होंने टॉयलेट के अंदर बच्चे की डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को एंबुलेंस के जरिए अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी में पहुंचाया गया।

You may also like

Leave a Comment