लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधान परिषद में लखनऊ-आगरा और यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटनाओं का ब्योरा दिया है| पिछले साल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 123 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 130 मौतें हुईं| वहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर पिछले साल कुल 162 दुर्घटनाएं हुईं| इन हादसों में 145 लोगों की मौत हुई|
इस साल अब तक आगरा एक्सप्रेस वे पर 54 हादसे हुए हैं जिसमें अब तक 68 लोगों ने जान गंवाई है| वहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर भी इस वर्ष अब तक 54 हादसे हुए, जिसमें 80 लोगों की मौत हुई है|